{"_id":"5b27ee544f1c1b13358b75dd","slug":"31529343572-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन पंजीयन नहीं होने से भड़के डिप्लोमाधारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन पंजीयन नहीं होने से भड़के डिप्लोमाधारी
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में सोमवार से 22 जून तक डिप्लोधारी जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और एएनएम के ऑनलाइन पंजीयन होने थे।
जिला अस्पताल में इसकी तैयारी के बावजूद ऑन लाइन पंजीयन कराने वाली एजेंसी के नहीं पहुंचने के कारण दूूूर-दूर से पहुंचे डिप्लोमाधारी भड़क गए। उन्होंने जिला अस्पताल प्रांगण में जमकर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट जाकर एडीएम से मिले और पंजीयन शीघ्र करवाने की मांग की।
एडीएम राहुल गोयल के निर्देश पर सीएमओ डॉ. जेसी मंडल ने संबंधित एजेंसी के इंचार्ज से दूरभाष पर बात कर पंजीयन की तिथि 26 से 30 जून तक निर्धारित की। इंचार्ज द्वारा नेटवर्क की समस्या बताने पर सीएमओ ने उन्हें लताड़ा। कहा कि हल्द्वानी में बैठकर बागेश्वर में नेटवर्क नहीं होने की बात हजम नहीं होती। सीएमओ ने डिप्लोमाधारियों को निर्धारित तिथि पर ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिए आने को कहा।
सीएमओ के आश्वासन पर डिप्लोमाधारी शांत हुए। वहां दीपा बिष्ट, ऊषा तड़ागी, मोहिता साह, शालिनी रावत, हरिओम उपाध्याय, संतोश भंडारी, हिमानी देव, किरन मेेहरा, रीता पपोला, गुड़िया पांडे, आशा, प्रेरणा परिहार, देवकी देवी, कमला शाह, चंपा, पूजा आदि थे।