{"_id":"5a64c0414f1c1b6c268b59f3","slug":"31516552257-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार भी ऐतिहासिक मेले को दाग लगा गए अराजक तत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी ऐतिहासिक मेले को दाग लगा गए अराजक तत्व
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। प्रशासन की नजरों में भले ही उत्तरायणी मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया हो, लेकिन बाहरी क्षेत्रों से आने वाले कई व्यापारियों का अनुभव ठीक नहीं रहा। अराजक तत्वों की करतूतों से इस बार भी ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला दागदार हो गया।
मेले में इस वर्ष हल्द्वानी, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर सहित विभिन्न स्थानों के छह सौ से अधिक व्यापारी पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। इसके बावजूद अराजक तत्वों ने खूब मनमानी की।
छोटे व्यापारियों को परेशान करने, सामान छीनने, नकदी लूटने की शिकायतें पुलिस को मिलती रहीं। गोमती बगढ़ के कई दुकानदारों से नशेड़ी युवकों ने अभद्रता की। एक व्यापारी ने बताया शाम को दुकान खुली रहने पर नशे में धुत लोगों ने जबरन सामान उठाने की कोशिश की। कई लोगों ने पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन
इस कारण उन्हें शाम पांच बजे ही दुकान बंद करनी पड़ी। अराजक तत्व नगरपालिका गेट के सामने बिरयानी बेचने वाले व्यापारी तक को रुपये देने के बजाय धमकी देकर चले गए। कुछ व्यापारियों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर आए युवकों पर पांच हजार की नकदी छीनने का आरोप भी लगाया।