फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   3000 people will benefit water

गाड़गांव पेयजल योजना का होगा विस्तार, तीन हजार की आबादी को मिलेगा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
3000 people will benefit water
बागेश्वर के गाड़गांव में पेयजल योजना की टंकी का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगरपालिका जिला मुख्यालय की गाड़गांव पेयजल योजना का विस्तार करने जा रही है। योजना से तीन हजार की आबादी को लाभ पहुंचेगा। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने पालिका क्षेत्र के चंडिका वार्ड में वर्ष 1983 में बनी गाड़गांव पेयजल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के विस्तारीकरण की पूरी संभावना है। योजना का पुनर्निर्माण किया जाएगा। नई पेयजल लाइन और एक और टैंक का निर्माण किया जाएगा। योजना से भागीरथी, मंडलसेरा मोहल्ले के लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेयजल योजना के विस्तार के लिए 15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। योजना के विस्तार के बाद करीब तीन हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। जल्द ही योजना के विस्तारीकरण का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। भ्रमण में अधिकारियों के साथ ही स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed