{"_id":"5ba3d7d2867a557f0256760b","slug":"25-ias-trainees-to-treck-pindari-glacier","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 आइएसएस प्रशिक्षुओं का दल जाएगा पिंडारी ग्लेशियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 आइएसएस प्रशिक्षुओं का दल जाएगा पिंडारी ग्लेशियर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
पिंडारी ग्लेशियर
- फोटो : अमर उजाला
आपदा के चलते दो माह तक बंद रहे पिंडारी ग्लेशियर में 29 सितंबर को 25 आइएएस प्रशिक्षुुओं का पहला दल ट्रेकिंग अभियान की शुरूआत करेगा। बरसात के चलते 15 सितंबर तक पिंडारी ग्लेशियर भ्रमण पर रोक लगाई गई थी।
आइएएस अकादमी मसूरी के 25 आइएएस प्रशिक्षुुओं के दल ने पिंडारी ग्लेशियर भ्रमण के लिए आवेदन किया है जिसे केएमवीएन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। ग्लेशियर तक पहुंचने के लिए ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। टूट चुके पुलों को ठीक करने का कार्य तेजी से चल रहा है। पिंडारी ग्लेशियर में रोक के बाद भी कुछ ट्रेकरों द्वारा चले जाने के बाद सुर्खियों में आए पिंडारी में अब जल्द ही रौनक आएगी।
पिंडरी ग्लेशियर
ऊंचाई- 3832 मीटर
दूरी- चार दिवसीय
रोड हैड- खरकिया
पैदल- 60 किमी
बेस कैंप- बागेश्वर
पड़ाव- खाती, फुरकिया, द्वाली, खरकिया
पिंडारी ग्लेशियर के लिए प्रशिक्षु आइएएस के 25 सदस्यों के पहले दल की बुकिंग हो चुकी है। 29 सितंबर से पांच अक्टूबर तक दल के सदस्य पिंडारी, बागेश्वर में रहेंगे। ट्रैक को दुरुस्त रखने के लिए लोनिवि को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
- जानकी गढ़िया, साहसिक पर्यटन अधिकारी।
सुंदरढूंगा ग्लेशियर का दीदार करेगा 24 सदस्यीय दल
24 सदस्यों का दल सुंदरढूंगा ग्लेशियर भी जाएगा। दल का अभियान 30 सितंबर से शुरू होकर छह अक्टूबर तक चलेगा। केएमवीएन के अधिकारियों ने बताया कि 24 सदस्यों के दल ने सुंदरढूंगा ग्लेशियर भ्रमण के लिए बुकिंग की है। ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए लोनिवि को सूचित किया गया है।