फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   23 Youths Got Loan

23 युवाओं के रोजगार के लिए 62 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
23 Youths Got Loan
बागेश्वर में सीएम स्वरोजगार योजना का साक्षात्कार लेते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 23 बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए 62 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। योजना के लिए 35 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ने साक्षात्कार के बाद लाभार्थियों को चयन किया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम विनीत कुमार ने ऋण के आवेदनों को मंजूरी दी। योजना के तहत किए गए आवेदनों में पांच लोग अनुपस्थित रहे और सात आवेदन अस्वीकृत पाए गए। चयनित बेरोजगारों को बकरी पालन, मुर्गी पालन, भैंस पालन, डेयरी, रेडीमेड गारमेंट्स, जनरल स्टोर, स्टेशनरी, बेकरी, खच्चर पालन, ब्यूटी पार्लर और मार्ट आदि व्यवसाय के लिए लोन स्वीकृत कर प्रस्ताव विभिन्न बैंकों को भेजे गए। डीएम कुमार ने कहा कि योजना का उद्देश्य अधिकाधिक बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने जिला उद्योग के महाप्रबंधक से बेरोजगारों के आवेदनों की संख्या बढ़ाने को कहा। बैंकर्स को भेजे गए आवेदन पत्रों पर प्राथमिकता से लोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहां पर जिला उद्योग के महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल सहित बैंकर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed