फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   यातायात की समस्या पर 15 को मंथन होगा

यातायात की समस्या पर 15 को मंथन होगा

Tue, 13 Nov 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
यातायात की समस्या पर 15 को मंथन होगा

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गोलू मार्केट की यातायात समस्या को लेकर 15 नवंबर को प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग और टैक्सी संचालक की बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान यातायात की समस्या पर चर्चा होगी और समाधान के उपाय तलाशे जाएंगे। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों होमवर्क कर बैठक में उपस्थिति रहने के निर्देश दिए।

गरुड़ के गोलू बाजार में यातायात की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। यहां समय समय पर जाम लगता रहता है। इससे यात्रियों को परेशानी तो हो रही है, राहगीरों का चलना तक दूभर हो गया है। टैक्सी संचालकों की मनमानी, पुलिस की लापरवाही से यातायात पटरी से उतर चुका है।
विज्ञापन


इसको लेकर समय-समय पर विरोध प्रदर्शन और आंदोलन होते रहे हैं। यह बात दीगर है कि अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी अधिवक्ता डीके जोशी ने एक बार फिर से प्रशासन के समक्ष समस्या पेश की और समाधान की मांग की। इस पर गरुड़ एसडीएम ने यातायात समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभाग और टैक्सी संचालकों की बैठक 15 नवंबर को बुलाई है। इस संबंध में पुलिस, परिवहन विभाग और टैक्सी संचालकों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed