{"_id":"5ba3e13a867a5501a1764b65","slug":"21537466682-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन का निर्माण शुरू होने पर ही लेंगे चैन की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन का निर्माण शुरू होने पर ही लेंगे चैन की सांस
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर यहां चल रहा आंदोलन बृहस्पतिवार 37वें दिन भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेल लाइन का निर्माण शुरू होने पर ही चैन की सांस ली जाएगी। उन्होंने शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन के साथ छेड़ाखानी होने पर आंदोलन की धार और तेज करने की चेतावनी दी।
तहसील परिसर में संघर्ष समिति की अध्यक्षा नीमा दफौटी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा ब्रिटिशकाल से मंजूर इस मांग को पूरा करने के लिए अब तक कई बार आंदोलन हुए लेकिन हर बार मिले आश्वासन झूठे ही साबित हुए हैं। क्रमिक अनशन में लक्ष्मी धर्मशक्तू और पुष्पा देवी बैठीं। वहां दिनेश लोहनी, गोपाल राम, दिनेश परिहार, स्पर्श पांडे, गोकुल पांडे, सुरेंद्र पिल्खवाल, मालती पांडे, दीवान आर्य, अशोक वर्मा, मंगल महर आदि थे।