{"_id":"5b2fd8eb4f1c1bf36e8b9bf6","slug":"21529862379-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की मांग फिर मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की मांग फिर मुखर
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग की मांग फिर मुखर हुई है। संघर्ष समिति ने क्षेत्रीय विकास के लिए केंद्र से जल्द से जल्द निर्माण की पुरजोर पैरवी की है। समिति ने रेल मार्ग निर्माण को बजट न मिलने के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
रविवार को संघर्ष समिति की मासिक बैठक में रेल मार्ग निर्माण का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। वक्ताओं ने मार्ग निर्माण को क्षेत्रीय विकास के लिए बेहद अहम बताया। साथ ही अब तक परियोजना को बजट न मिलने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय परियोजना के लिए इसी वित्तीय वर्ष में बजट का प्रावधान करने की मांग की। इसके अलावा रिंग रोड की मांग भी मुखर हुई। समिति ने शासन की मंजूरी मिलने के बाद भी रिंग रोड का निर्माण शुरू न होने पर नाराजगी जताई।
जिला अस्पताल में रिक्त पदों, संसाधनों की कमी को देखते हुए बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग भी की। समिति की अगली मासिक बैठक 15 जुलाई को चौकोड़ी में प्रस्तावित की गई है। इसमें बागेश्वर के साथ ही चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा के संघर्ष समिति सदस्य जुटेंगे। अध्यक्षता नीमा दफौटी, संचालन खड़क राम आर्या ने किया। इस दौरान गोविंद सिंह भंडारी, हयात सिंह मेहता, गिरीश पाठक, डॉ. प्रताप गढ़िया, चंदन ऐठानी, केवल सिंह, केशवानंद जोशी, डूंगर सिंह नेगी, हीरा बल्लभ पांडे, बंशीधर जोशी, सोबन सिंह आदि थे।