फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 हजार लोगों को जोड़कर एक करोड़ का लक्ष्य पूरा होगा

10 हजार लोगों को जोड़कर एक करोड़ का लक्ष्य पूरा होगा

Tue, 23 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
10 हजार लोगों को जोड़कर एक करोड़ का लक्ष्य पूरा होगा
बागेश्वर। भाजपा की यहां हुई बैठक में पार्टी के आजीवन सहयोग निधि की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में तय किया गया कि 10 हजार लोगों को पार्टी से जोड़कर एक करोड़ रुपये निधि में जमा करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह आजीवन सहयोग निधि को 25 जनवरी तक जिला कार्यालय में जमा कर दें। बैठक में मंडलवार आजीवन सहयोग निधि की समीक्षा की गई। सभी मंडलों में लक्ष्य के अनुरूप आजीवन सहयोग निधि की धनराशि पर प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई।
विज्ञापन


सभी मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को बताया गया कि हर शक्ति केंद्र में बैठकर बूथवार आजीवन सहयोग निधि का मेला लगाएं। वहां विधायक चंदन राम दास, जिला मंत्री दयाल कांडपाल, राजेंद्र परिहार, सुबोध साह, प्रकाश साह, राजेंद्र प्रसाद, इंद्र सिंह फस्र्वाण, खड़क टंगडिय़ा, कमल खेतवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed