{"_id":"5a60dcaf4f1c1b1d368b52f3","slug":"21516297391-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानपुर वैली क्लब ने जीता वॉलीबाल का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानपुर वैली क्लब ने जीता वॉलीबाल का फाइनल
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तरायणी मेला समिति की ओर से मेले में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब कपकोट ने अपने नाम किया। विजेता और उप विजेता टीम को मेले के समापन 20 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।
नुमाइशखेत मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब और कमस्यार घाटी कांडा के बीच खेला गया। पांच सेट के इस मैच में दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब ने मैच जीत हासिल की। कमस्यार की टीम उप विजेता रही। मेले मेें नरेंद्रा पैलेस के स्वामी नरेंद्र खेतवाल ने अपने पिता की स्मृति में गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें किशन खेेतवाल प्रथम, जोगा राम द्वितीय और विक्रम सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने पुरस्कार भेंट किए। वहां नरेंद्र खेतवाल, खेल अधिकारी विनोद वल्दिया, उप अधिकारी जुुवैद अहमद आदि मौजूद थे। राइंका कपकोट के वरिष्ठ प्रवक्ता एमसी उप्रेेेती ने रेफरी की भूमिका निभाई।