{"_id":"69de776d522eadf20b026cb4","slug":"2065-lakh-approved-for-the-displacement-of-seven-families-of-hadbad-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124034-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हड़बाड़ के सात परिवारों के विस्थापन के लिए स्वीकृत हुए 20.65 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हड़बाड़ के सात परिवारों के विस्थापन के लिए स्वीकृत हुए 20.65 लाख
विज्ञापन
बागेश्वर। हड़बाड़ गांव में पिछले साल 14 अगस्त की रात को आई आपदा के प्रभावितों के पुनर्वास के लिए भी प्रक्रिया गतिमान है। शासन से सात परिवारों को विस्थापित करने के लिए 4.25 लाख रुपये प्रति परिवार मंजूर किए गए थे। इनमें से 1.30 लाख रुपये मानसून काल में प्रदान किए जा चुके हैं। बाकी 2.95 लाख रुपये प्रति परिवार स्वीकृत हो गए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि आपदा प्रभावित ललिता देवी पत्नी जगदीश सिंह, तारा होलरिया पत्नी गोपाल सिंह, मुन्नी नेगी पत्नी हरीश सिंह, बसंती देवी पत्नी चतुर सिंह, कमला देवी पत्नी कुंंदन सिंह, खिमुली देवी पत्नी पूरन राम और बसंती देवी पत्नी प्रताप राम को विस्थापित किया जाना था। विस्थापन के लिए शासन से स्वीकृत राशि तहसील को भेज दी गई है। ग्राम प्रधान मनोज होलरिया ने बताया कि विस्थापितों के मकान निर्माण का कार्य इन दिनों चल रहा है।
एसडीएम प्रियंका रानी ने बताया कि निर्माण की कार्य की प्रगति के आधार पर नियमानुसार तीन किश्त में भुगतान किया जाता है। विस्थापितों को पहली किश्त जारी हो गई थी। इसके सापेक्ष 30 प्रतिशत कार्य होने के बाद ही दूसरी किश्त दी जाती है। पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर भुगतान किया जाता है।