फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   चिड़ंग के पास कार खाई में गिरी, दंपति की मौत

चिड़ंग के पास कार खाई में गिरी, दंपति की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
चिड़ंग के पास कार खाई में गिरी, दंपति की मौत
बागेश्वर। बालीघाट-रीमा-धरमघर मोटर मार्ग पर चिड़ंग के पास एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से दोनों शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


रैखोला गांव निवासी गुलाब सिंह (32) पुत्र गोविंद सिंह की गांव में ही डीजल चक्की है। उनकी पत्नी अनीता (28) गृहिणी थी। यह दंपति रविवार को हल्द्वानी में अपने बच्चों से देर सायं देर अपनी कार संख्या यूके 02 7199 से रैखोला गांव वापस लौट रहे थे। रात को करीब दस बजे चिड़ंग गधेरे के पास पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे चिड़ंग गधेरे में गिर गई। कार के खाई में गिरने पर जोर दार धमाका हुआ। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत पुलिस और आपदा विभाग को इसकी सूचा दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं गुलाब के बच्चे
बागेश्वर। गुलाब व अनीता देवी का नौ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। दोनों हल्द्वानी में उसके भाई के परिवार के साथ रहते हैं। गुलाब और अनीता रविवार को बच्चों से मिलने गए थे और देर सायं अपने गांव लौट रहे थे। गनीमत यह रही कि सोमवार को दोनों बच्चों का स्कूल था इसलिए वह उनको साथ नहीं लाये। अगर छुट्टी होती तो बच्चे भी साथ में होते। इस हादसे से दोनों बच्चों के सिर से मां पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed