{"_id":"5c58802cbdec2258bd0c8583","slug":"201549303852-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी सर्वे के खिलाफ सुंदिल के ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी सर्वे के खिलाफ सुंदिल के ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। झड़कोट- सुंदिल- जुनायल मोटर मार्ग की पुुरानी सर्वे के विरोध में सोमवार को सुंदिल के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रधान सुंदिल कमला देवी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि मोटर मार्ग का सर्वे ग्रामीणों को विश्वास में लिए बिना ही किया गया है।
सड़क का सर्वे गांव से एक किमी दूर जंगल मार्ग से किया जा रहा है। गुपचुप तरीके से किए गए सर्वे से ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा। ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर सुंदिल गांव के मध्य से सड़क का निर्माण किए जाने की मांग की। पुराने सर्वे के आधार पर सड़क का निर्माण होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। वहां हयात सिंह, ललित पपोला, संजय पपोला, शेर सिंह, रेवती देवी, रवींद्र मेहता, उमेद सिंह आदि थे। ब्यूरो