{"_id":"5bf83fc9bdec2241d200148e","slug":"201542995913-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा और गुरू नानक जयंती मनाई श्रद्धा और भक्तिपूर्वक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा और गुरू नानक जयंती मनाई श्रद्धा और भक्तिपूर्वक
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में कार्तिक पूर्णिमा और गुरू नानक देव की जयंती श्रद्धा और भक्तिपूर्वक मनाई गई। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में डुबकी लगाई। उन्होंने सूर्य को अर्घ्य देकर पौराणिक बागनाथ, कालभैरव और बाणेश्वर भगवान के मंदिर समेत अन्य मंदिर समूहों में पूजा अर्चना की। कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी तहसीलों स्थित मंदिरों में पूजार्थियों का तांता लगा रहा।
इधर गुरू नानक देव की जयंती पर नगर के तल्ली बाजार स्थित थणा साहिब गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्यग्रंथी दिनेश सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया। शबद कीर्तन में श्रद्धालु बढ़चढ़कर शामिल हुए। लोगों ने गुरू नानक देव से देश की सुुख शांति और खुुशहाली की प्रार्थना की। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद चखा। वहां दलबीर कौर, किशन सोनी, मनजीत कौर, हरीश सोनी, परमजीत, महेंद्र सिंह और श्याम सिंह थे।