{"_id":"5ae209144f1c1b58098b68b0","slug":"201524762900-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट बाजार में पीने के पानी को मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट बाजार में पीने के पानी को मचा हाहाकार
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। करोड़ों रुपये की लागत से बनी नगर पंपिंग योजना का लाभ तहसील मुख्यालय की बाजार के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान की देखरेख में बनी इस योजना के पाइप तल्ली बाजार में बिछे तो हैं लेकिन उनमें पानी की बूंद नहीं टपक रही है। लोगों को टुल्लू पंप लगाकर सरयू के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। लोगों ने जल संस्थान से लाइन में शीघ्र पानी चलाने की मांग की है।
जल संस्थान की देखरेख में करोड़ों रुपये की लागत से पंपिंग योजना का निर्माण हुआ है। हाल यह हैं कि ठेकेदार ने जहां-जहां पाइप खुले में छोड़ रखे हैं वहां पाइपों के फटने के कारण भारी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। इससे नगर के कपकोट बाजार, भुरकुटी, मंडलसेरा, ऐठान आदि क्षेत्रों में पानी की किल्लत चल रही है। क्षेत्र के लोग पानी की आपूर्ति के लिए कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिन लोगों ने पुरानी योजना से पानी नहीं मिलने के कारण अपने कनेक्शन कटवाए थे।
उन्हें आशा थी कि नई पंपिंग योजना में पानी की आपूर्ति सुचारु होने पर उनके संयोजन जोड़ दिए जाएंगे लेकिन कनेक्शनों को पंपिंग योजना से नहीं जोड़ा गया हैं। नागरिकों, व्यापारियों ने पानी नहीं देने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। वहां व्यापार मंडल के महामंत्री हेम कपकोटी, ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, मुन्ना कपकोटी, जमन सिंह बिष्ट, अवधेश वर्मा, बब्लू उपाध्याय, प्रकाश, नवीन, देेवेंद्र दानू आदि शामिल थे।