{"_id":"5a661e1e4f1c1b7b268b5c25","slug":"201516641822-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने चाय बागान और बैजनाथ झील देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने चाय बागान और बैजनाथ झील देखे
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राइंका रवाईंखाल के नवीं के विद्यार्थियों ने बैजनाथ मंदिर, टी गार्डन और अनासक्ति आश्रम का भ्रमण किया। बच्चों के दल को प्रधानाचार्य बीसी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैक्षिक भ्रमण के तहत बच्चों ने बैजनाथ में 16वीं सदी में चंद राजाओं द्वारा निर्मित मंदिर और झील देखी। इसके बाद बच्चों ने कौसानी स्थित चाय बागान देखे और चाय बनने की विधि जानी। बच्चों ने गांधी आश्रम में शॉल तैयार करने की प्रक्रिया भी जानी। दल में शामिल शिक्षक राजेश कुमार, पुष्पा धपोला, अनूप सचान ने बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन