फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   समस्याओं का समाधान न होने से भड़के पंप ऑपरेटर

समस्याओं का समाधान न होने से भड़के पंप ऑपरेटर

Wed, 03 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान न होने से भड़के पंप ऑपरेटर
बागेश्वर। लघु डाल खंड में कार्यरत पंप ऑपरेटर की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। गुस्साए कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को पंप ऑपरेटर नुमाइशखेत मैदान में जमा हुए। नारेबाजी के बाद वह कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऑपरेटरों को शीघ्र नियमित करने, गत आठ महीने से रुके मानदेय का शीघ्र भुगतान करने, स्वास्थ्य और बीमा सुविधा शीघ्र देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम, जगदीश चंद्र, राजेेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, चंदन सिंह, कुंवर राम, कीर्ति बल्लभ, देवेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, नरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed