{"_id":"59ee243e4f1c1bf4688b70a2","slug":"201508779070-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायल गांव की महिला दो बच्चों के साथ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायल गांव की महिला दो बच्चों के साथ लापता
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के नायल उपाध्याय गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ छह अक्तूबर से लापता है। महिला के पति ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नायल उपाध्याय गांव निवासी शेखर चंद्र उप्रेती की पत्नी नीमा उप्रेती (34) अपनी बेटी मनु उप्रेती (15) और पुत्र पंकज उप्रेती (13) के साथ छह अक्तूबर को अपने मायके पिथौरागढ़ जिले के गढ़तिर दशाईथल जाने की बात कहकर घर से निकले।
इसके बाद उन तीनों का कोई पता नहीं चला। पत्नी और दोनों बच्चों के लापता होने की जानकारी मिलते ही रुद्रपुर में प्राइवेट नौकरी करने वाले शेखर उप्रेती ने घर पहुंचकर तमाम स्थानों पर तलाश की। इसके बावजूद उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। तीनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से निराश शेखर उप्रेती ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शीघ्र पत्नी और बच्चों का पता लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इधर चौरा खुनौली के राजस्व उप निरीक्षक दीपक भौंर्याल ने बताया कि लापता महिला और उसके बच्चों की बरामदगी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। तीनों का पता लगाने के लिए सर्विलांस की मदद ली जाएगी। इसके अलावा मोबाइल फोन के कॉल डिटेल निकाली जाएंगी।