{"_id":"5bfadf16bdec2241a111b465","slug":"191543167766-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की बैठक में उठा पेयजल समस्या का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की बैठक में उठा पेयजल समस्या का मुद्दा
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली में रविवार को आयोजित बैठक में सिपाहियों ने आवासीय परिसर में पानी की समस्या उठाते हुए निदान किए जाने की मांग की। बैठक में शिकायत समाधान के लिए 112 नंबर जारी किया गया।
बैठक के दौरान सिपाहियों व अन्य कर्मचारियों ने कहा कि कैंपस में पानी नहीं आने से काफी दिक्कत होती है। पूरा दिन पानी के इंतजाम में ही गुजर जाता है। उन्होंने अन्य समस्याओं के निदान की भी मांग की। कोतवाल टीआर वर्मा ने सभी समस्याओं के शीघ्र निदान का भरोसा दिलाते हुए कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुलिस कर्मियों को बधाई दी गई। कहा कि तेज गति से वाहन चलाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की आवश्यकता है। साइबर क्राइम पर भी निगाह रखने का आदेश दिया। बैठक में वायरलेस शाखा के सहायक संचालक अनुजा बेरी ने 112 एंड्राइड एप्लीकेशन के संचालन की जानकारी दी। इस एप्लीकेशन से पुलिस समस्याओं का तेजी से समाधान कर सकेगी। जिले के प्रत्येक थाने में 10 वालिंटियर बीट आरक्षी नियुक्त किए गए। जो कि 112 से प्राप्त शिकायतों व सूचनाओं का निस्तारण कर सकें।