{"_id":"5b48f3124f1c1b3b5a8b46e8","slug":"191531507474-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग गांव में भगवती पूजा की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग गांव में भगवती पूजा की तैयारियां शुरू
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत पोथिंग में भादो महीने में होने वाली भगवती माता की पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नंदा-सुनंदा की मूर्ति के निर्माण के लिए 15 जुलाई को पांच देव डांगर समेत कुल 19 श्रद्धालु कदली वृक्ष लेने के लिए उत्तरौड़ा गांव जाएंगे।
तिबारी में सामाजिक कार्यकर्ता किशन सिंह सिंह गढ़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा के काम आने वाली वस्तुएं तय की गई। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। भीम सिंह दानू भगवती माता, खुशहाल सिंह कन्याल लाटू, गिरीश जोशी छुरमल, खड़क सिंह कालक्षण जबकि भगवत सिंह लाल बाण के डंगरियां समेत कुल 19 श्रद्धालु कदली वृक्ष लेने जाएंगे। पूजा के दिन केले के पेड़ से नंदा और सुनंदा की मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। वहां पूर्व कनिष्ट ब्लाक उप प्रमुख भगवत गढ़िया, खुशाल सिंह, मदन सिंह, मादो सिंह और शेर सिंह आदि थे।
कपकोट में कदली वृक्ष यात्रियों का स्वागत होगा
15 जुलाई दोपहर तीन बजे कदली वृक्ष लेने उत्तरौड़ा गांव जाने वाले पोथिंग गांव के देव डांगरों और श्रद्धालुओं का पुल बाजार पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। कपकोट के प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, पूर्व सभागसद गिरीश जोशी, बलवंत कपकोटी आदि ने बताया कि ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर शामिल होने की अपील की है।