फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   धरमघर वन क्षेत्र में दो साल की मादा तेंदुआ का शव मिला

धरमघर वन क्षेत्र में दो साल की मादा तेंदुआ का शव मिला

Tue, 22 May 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
धरमघर वन क्षेत्र में दो साल की मादा तेंदुआ का शव मिला
Fight between two Leopard
धरमघर (बागेश्वर)। धरमघर वन क्षेत्र में एक मादा तेंदुआ का शव मिला है। तेंदुए के गले में दांतों के निशान मिले हैं। इससे आपसी संघर्ष में मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। मृत तेंदुआ का पोस्टमार्टम करने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने दार्सिंग गांव से करीब दो सौ मीटर दूर रास्ते में तेंदुए का शव देखा। ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। तेंदुए के मरे होने की सूचना मिलते ही रेंजर एआर आर्य वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मृत तेंदुए के गले से खून बह रहा था। तेंदुए के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए स्यांकोट पहुंचाया गया। रेंजर आर्य ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र लगभग दो करीब साल जबकि लंबाई पांच फुट नौ इंच है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के गले में गहरे जख्म बने हैं। लोगों द्वारा रविवार की रात को क्षेत्र के आसपास रातभर दो तेंदुओं के दहाड़ने की आवाजें सुनने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed