फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   तेंदुओं के हमले में बाल-बाल बचा किशोर

तेंदुओं के हमले में बाल-बाल बचा किशोर

Sun, 21 Jan 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
तेंदुओं के हमले में बाल-बाल बचा किशोर
बागेश्वर। कांडा तहसील के हुदमधार क्षेत्र में बकरियों को चराने के लिए जंगल गया एक किशोर तेंदुओं के हमले में बाल-बाल बच गया। तेंदुए के जोड़े ने आधा दर्जन बकरियों को मार दिया। जबकि आधा दर्जन बकरियां लापता हैं।
विज्ञापन

झांकरा गांव के ओखलीधारा निवासी मोहन राम का पुत्र अनिल शनिवार को अपनी और ताई मीना देवी की 18 बकरियों और एक जोड़ी बैल को चराने हुदमधार के जंगल में गया था। शाम को घर लौटते समय तेंदुए के जोड़े ने मवेशियों के झुंड पर हमला कर दिया। सामने तेंदुओं को देखकर भयभीत अनिल घर की ओर भाग गया। रात होने के कारण शनिवार को ग्रामीण मवेशियों की खोजबीन नहीं कर सके। रविवार को जंगल में खोजने पर उन्हें आधा दर्जन बकरियों के क्षत-विक्षत शव मिले। जबकि छह बकरियां थाला गांव में मिलीं, छह बकरियों का कोई पता नहीं चल सका। मोहन राम के परिवार की आजीविका बकरी पालन पर ही निर्भर है। मोहन ने वन विभाग से शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed