फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट थाना और वन विभाग को नोटिस जारी

कपकोट थाना और वन विभाग को नोटिस जारी

Sun, 05 Aug 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
कपकोट थाना और वन विभाग को नोटिस जारी

विज्ञापन
बागेश्वर। पिंडारी क्षेत्र में पर्यटन के लिए आए यूक्रेन के पर्यटकों की सूचना न देने पर कपकोट जिला प्रशासन ने थाना कपकोट और वन विभाग को नोटिस जारी किया है। कपकोट पुलिस ने प्रशासन को विदेशी पर्यटकों की आने की सूचना ही नहीं दी थी। वन विभाग भी अपने क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही से बेखबर रहा। अखबार में खबर छपने और पर्यटकों के वापस लौटने के बाद इसका खुलासा हुआ।

यूक्रेन के 13 पर्यटकों का दल पिछले माह बागेश्वर आया था। यह दल 29 जुलाई को अल्मोड़ा के गाइड के साथ दल पिंडारी क्षेत्र के भ्रमण पर निकला था। दल ने कपकोट के धाकुड़ी, खाती बुग्याल में ट्रैकिंग की। इसके बाद तीन अगस्त को सभी पर्यटक पिंडारी से वापस बागेश्वर होते हुए दिल्ली लौट गए। पर्यटकों के लौटने और अखबार में खबर छपने के बाद खुलासा हुआ कि कपकोट प्रशासन को विदेशी पर्यटकों के आने की सूचना तक नहीं थी। कपकोट थाना ने प्रशासन को सूचना देने की जहमत तक नहीं उठाई। जबकि बागेश्वर एलआईयू ने कपकोट थाने को यह सूचना दी थी। पिंडारी में वन विभाग की चेक पोस्ट से होकर भी ये पर्यटक गुजरे, लेकिन विभाग भी अनजान रहा।
विज्ञापन


प्रतिबंध के उल्लंघन से बचे पर्यटक
बागेश्वर। खराब मौसम की वजह से यूक्रेन के ये पर्यटक प्रतिबंध के उल्लंघन से बच गए। ये पर्यटक द्वाली पुल टूटा होने की वजह से पिंडारी ग्लेशियर नहीं जा सके। मानसून शुरू होते ही आपदा के खतरे को देखते हुए पिंडारी ग्लेशियर के लिए जाने को प्रतिबंधित किया जा चुका है। जांच में भी पर्यटकों के पासपोर्ट और वीजा सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विदेशी पर्यटकों के मामले में कपकोट पुलिस और वन विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। थाना पुलिस ने प्रशासन को पर्यटकों की आमद की सूचना नहीं दी। वन विभाग भी पर्यटकों की आवाजाही से बेखबर रहा। पुलिस और वन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
रवींद्र सिंह, एसडीएम, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed