फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   18 Forest Fire Cases in Bageshwar June

जून में वनाग्नि की 18 घटनाएं, 21 हेक्टेयर जंगल खाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
18 Forest Fire Cases in Bageshwar June
बागेश्वर के धूराफाट के जंगल में लगी आग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में वनों के जलने का सिलसिला जारी है। कपकोट के कालीधार, गरुड़ के गढ़खेत और काफलीगैर के धूराफाट क्षेत्र में जंगल धधक रहे हैं। जून में वनाग्नि की 18 घटनाओं में 21.16 हेक्टेयर जंगल जलकर जल चुका है। 63,480 रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, इस साल के फायर सीजन में वनाग्नि की 165 घटनाओं में 236 हेक्टेयर जंगल जल गया है और 7,15,490 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में जंगलों के जलने की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह में हुई थी। होली के बाद वनों के जलने का सिलसिला शुरू हुआ था और अप्रैल के पूरे महीने चला। जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील क्षेत्रों के जंगल आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि मई में मौसम मेहरबान रहा और लगातार हो रही बारिश के चलते वनाग्नि की छिटपुट घटनाएं ही हुई। जून में मौसम सामान्य हुआ तो जंगलों की आग फिर भड़क उठी। एक जून से जंगलों में आग लगने की शुरुआत हुई थी, जो अब तक जारी है। जून में जिला मुख्यालय के खबडोली, नीलेश्वर, छतीना, मनकोट सहित कांडा के धपोली, घिंघारतोला, कपकोट के कालीधार, गोलना, गरुड़ के गढ़खेत रेंज और काफलीगैर के धूराफाट क्षेत्र में जंगल आग की चपेट में आकर नष्ट हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी गढ़खेत रेंज और धूराफाट क्षेत्र के वनों में आग लगी। वहीं कपकोट के कालीधार में बुधवार को आग लगी थी।
विज्ञापन

जंगल की आग से वनों के समीप रहने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग के आबादी तक आने का खतरा बना रहता है। वहीं, चारा पत्ती के जलकर नष्ट होने से पशुपालकों की मुश्किलें भी बढ़ रही है। आग लगने से नगरीय और घाटी वाले क्षेत्रों में फिर से धुआं फैलने लगा है। भीषण गर्मी के बीच धुआं बढ़ने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अधिकांश स्थानों पर लोग घास के लिए जंगल जला रहे हैं। कुछ स्थानों पर अराजक तत्व भी वनों को आग के हवाले कर रहे हैं। विभागीय कर्मचारी लगातार आग को काबू पाने में जुटे हैं। लोगों को वनों की सुरक्षा करने और आग न लगाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
हिमांशु बागरी, डीएफओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed