{"_id":"6a89d94c4a8c25344f0150f0","slug":"toilet-locked-traders-and-tourists-forced-to-wander-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127496-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शौचालय पर ताला, भटकने को मजबूर व्यापारी, पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शौचालय पर ताला, भटकने को मजबूर व्यापारी, पर्यटक
Sat, 22 Aug 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
कौसानी बाजार में अल्मोड़ा और बागेश्वर की सीमा पर बंद पड़ा शौचालय।
कौसानी(बागेश्वर)। पर्यटन नगरी कौसानी की बाजार सीमा पर स्थित सार्वजनिक शौचालय पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। इससे स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और देश-विदेश से कौसानी पहुंचने वाले पर्यटकों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय व्यापारी विनोद किरमोलिया, बीना दोसाद और चंद्रकला भंडारी का कहना है कि अल्मोड़ा जिपं ने जनता और पर्यटकों की सुविधा के लिए इस शौचालय का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद से ही यहां नियमित देखरेख और सफाई के लिए किसी कर्मचारी की स्थायी तैनाती नहीं की गई जिसके चलते अब इस पर ताला लटका दिया गया है। व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने जिपं प्रशासन से शौचालय को तुरंत खुलवाने और नियमित रखरखाव के लिए सफाईकर्मी नियुक्त करने की पुरजोर मांग की है।