फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sisters deprived of government benefits; zero Roadways service on the Kapkot-Girechhina route.

Bageshwar News: सरकारी सौगात से महरूम बहनें, कपकोट-गिरेछीना रूट पर रोडवेज शून्य

Mon, 24 Aug 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sisters deprived of government benefits; zero Roadways service on the Kapkot-Girechhina route.
बागेश्वर। राज्य सरकार की ओर से रक्षाबंधन त्योहार पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई है लेकिन जिले के कपकोट और गिरेछीना क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह घोषणा हवा-हवाई साबित हो रही है। इन प्रमुख मार्गों पर रोडवेज बसों की एक भी सेवा संचालित नहीं होती जिससे क्षेत्र की सैकड़ों बहनों को इस सरकारी योजना का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

जिले के अति-दूरस्थ कपकोट और गिरेछीना रूट पर लंबे समय से उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवाएं ठप हैं। त्योहार के मौकों पर जब महिलाओं को अपने भाइयों के घर राखी बांधने जाना होता है तब भी उन्हें सरकारी निशुल्क बस सेवा का आसरा नहीं मिल पाता। मजबूरी में महिलाओं और आम यात्रियों को निजी टैक्सी और केमू बसों का महंगा किराया चुकाकर सफर करना पड़ेगा। पर्व के मौके पर परिवहन निगम की इस अनदेखी से कपकोट और गिरेछीना क्षेत्र के ग्रामीणों व महिलाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

कोट -
निगम के पास वर्तमान में चालक और परिचालकों की भारी कमी है। स्टाफ की सीमित उपलब्धता के कारण केवल डिपो के पूर्व निर्धारित मुख्य रूटों पर ही बसों का संचालन किया जा रहा है। जैसे ही अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध होगा, कपकोट और गिरेछीना रूटों पर भी रोडवेज बस सेवा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। - गुसाईं राम, स्टेशन प्रभारी, रोडवेज डिपो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed