{"_id":"68e1655b16cd75bd3a0de9cd","slug":"175-lakh-animals-will-be-vaccinated-in-bageshwar-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-119035-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर जिले में 1.75 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर जिले में 1.75 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण
Sat, 04 Oct 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पशुपालन विभाग की ओर से पालतू पशुओं को खुरपका और मुंहपका रोगों से बचाने के लिए जिले में वृहद टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। सीडीओ आरसी तिवारी ने पशुपालन विभाग से गठित टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगामी 45 दिनों तक घर-घर जाकर पशुओं को टीके लगाए जाएंगे।
शनिवार को विकास भवन परिसर से टीमों की रवानगी पर सीडीओ तिवारी ने कहा कि अभियान का लक्ष्य पालतू जानवरों में होने वाली मुंहपका और खुरपका बीमारी से रोकथाम करना है। जिले में 45 दिनों तक चलने वाले अभियान में 80 हजार गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं को और 95 हजार भेड़-बकरियों को टीके लगाए जाएंगे। प्रशिक्षित कार्मिकों की 40 टीमें घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेगी।
बड़े पशुओं में टीकाकरण का सातवां और छोटे पशुओं में तीसरा चरण है। साल में दो बार यह अभियान चलाया जाता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केके जोशी ने पशुपालकों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव, डॉ. दिव्या सती, दुर्गा प्रसाद, अनवर अहमद, दीप प्रकाश टम्टा, दीवान कोरंगा, विनोद कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।