फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   173 students left exam

173 बच्चों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा 

Fri, 01 Mar 2019 11:12 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 01 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
173 students left exam
परीक्षा केंद्र जीजीआइसी में परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को अल्मोड़ा  और बागेश्वर के 189 परीक्षा केंद्रों में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन इंटरमीडिएट हिंदी का पेपर था। बागेश्वर के 54 केंद्रों में पंजीकृत 4213 परीक्षार्थियों में से 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं अल्मोड़ा के 135 केंद्रों में पंजीकृत 9585 छात्र-छात्राओं में से 110 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  

विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर हरीश चंद्र सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार को इंटर हिंदी का पहला प्रश्न पत्र था। सीईओ कार्यालय में कंट्रोल रूम के प्रभारी अमित लोहनी के अनुसार किसी भी केंद्र से किसी भी परीक्षार्थी के अनुचित साधनों का प्रयोग करने की शिकायत नहीं मिली है। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों में बदियाकोट, कर्मी, बघर, सूूपी, सोराग और रातिरकेठी में परीक्षार्थियों ने बगैर किसी परेशानी के परीक्षा दी। 
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा जगमोहन सोनी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। पहले दिन कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। इधर वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण पहले दिन डीडीओ (प्रारंभिक) आरएस यादव के नेतृत्व में गठित सचल दल विद्यालयों के निरीक्षण पर नहीं जा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल करते नहीं पकड़ा गया कोई भी परीक्षार्थी
बागेश्वर में सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने परीक्षा केंद्र राइंका बोहाला, भटखोला और असों, डीईओ माध्यमिक नरेश शर्मा ने राइंका डोबा और इंका क्वैराली, प्रभारी बीईओ गरुड़ उमेद सिंह ने राइंका कौसानी, राइंका धैना और गरुड़ जबकि प्रभारी बीईओ कपकोट नंद किशोर आर्य ने राइंका कन्यालीकोट और इंटर कालेज असों के परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। 

वहीं अल्मोड़ा में सीईओ जगमोहन सोनी के नेतृत्व में सचल दल ने जीआईसी दन्यां, गुरुड़ाबांज और पनुवानौला परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद के नेतृत्व में सचल दल ने जीआईसी धौलछीना, नौगांव, भल्यूटा आदि परीक्षा केंद्रों में औचक छापेमारी की। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं मिला।

हिंदी में मिलेंगे 90 फीसदी अंक
अल्मोड़ा/बागेश्वर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। आज पहले दिन इंटरमीडिएट हिंदी का प्रश्नपत्र था। आसान पेपर आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्हें हिंदी विषय में अस्सी से नब्बे फीसदी अंक मिलने की उम्मीद है। पहले दिन जिले में कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।

इंटरमीडिएट हिंदी का प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से एक बजे तक हुआ। प्रश्न पत्र देकर आए छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले हुए थे। उनका कहना है कि प्रश्न पत्र आसान आया था और उन्हें हिंदी में अच्छे अंक हासिल करने की उम्मीद है। जिला मुख्यालय स्तर पर गठित सचल दलों ने जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। 

हिंदी का प्रश्न पत्र सरल आया था। सभी प्रश्न कोर्स से ही पूछे गए थे। प्रश्न पत्र अच्छा रहा। सौ में से 80 नंबर आने की उम्मीद है। - भावना कांडपाल, जीजीआईसी अल्मोड़ा। 

पिछले तीन-चार सालों के प्रश्न पत्रों का भी अध्ययन किया था उसी के अनुसार हिंदी का प्रश्नपत्र आया था। 90 फीसदी अंक हासिल होंगे। - मेघा आर्या, जीजीआईसी, अल्मोड़ा।  

हिंदी का पेपर काफी अच्छा आया था। सारे प्रश्न कोर्स से ही आए थे। कोई भी प्रश्न नहीं छोड़ा। अच्छे अंक आने की उम्मीद है - कमल किशोर, राइंका बागेश्वर

पेपर बहुत ही अच्छा गया। सभी प्रश्न सेलेबस से ही आए थे। मैंने पेपर ठीक से पढ़ा और कोई भी सवाल नहीं छोड़ा। - अर्जुन पांडे, विवेकानंद इंका 

पहले पेपर को लेकर थोड़ी चिंता थी लेकिन कोई भी सवाल घुमावदार नहीं थे। पूरा पेपर हल किया। नंबर भी पूरे के पूरे आएंगे। - हिमानी, नेशनल मिशन इंका

बहुत अच्छा प्रश्नपत्र आया था। सारे सवाल अच्छे से बनाए। इसी तरह आगे के पेपर आए तो मेरिट भी अच्छी बनेगी। - नेहा, नेशनल मिशन इंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed