{"_id":"5bf6fe93bdec2241585f2e6c","slug":"171542913683-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। निकाय की नई सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। पिछली बार की तुलना में बोर्ड में महिलाओें के प्रतिनिधित्व में 2.6 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस बार 11 सदस्यीय वार्ड में पांच महिला जन प्रतिनिधियों पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है।
बागेश्वर नगर पालिका के वार्ड नंबर दो से बबीता पांडे, वार्ड तीन से नीमा दफौटी, वार्ड चार से नीमा देवी, वार्ड छह से मुन्नी देवी, वार्ड नौ से रूपा देवी चुनकर आई हैं। नव निर्वाचित बोर्ड के वार्ड सदस्यों की कुल संख्या में महिला सदस्यों का प्रतिशत 45.45 फीसदी है। वर्ष 2013 के निकाय चुनाव में नगर पालिका में सात वार्ड थे। तब तीन महिला सदस्य चुनकर आई थी। तब बोर्ड के वार्ड सदस्यों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 42.85 फीसदी था।
इस बार भी जीतीं तीन महिला सदस्य
कपकोट। निकाय की नई सरकार में महिलाओं ने एक बार फिर सशक्त मौजूदगी दर्ज कराई है। इस बार भी सात सदस्यीय वार्ड में तीन महिला जन प्रतिनिधि चुनकर आई हैं। वार्ड नंबर एक से सदस्य शामली देव, वार्ड तीन से गोदा कपकोटी, वार्ड पांच से हेमा देवी चुनकर आई हैं। पिछली बार भी पंचायत में तीन वार्ड सदस्य महिलाएं ही बनी थी। ब्यूरो