{"_id":"5bbbab41867a552855523cd8","slug":"171539025729-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रायल्टी दिए खेतों से खड़िया खनन कर रहे हैं व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रायल्टी दिए खेतों से खड़िया खनन कर रहे हैं व्यापारी
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। मुस्योली के ग्रामीणों ने खड़िया खनन कंपनी पर किसानों को खनन का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अवगत कराने के बाद भी खनन व्यापारी रायल्टी का भुगतान नहीं कर रहे हैं।
मुस्योली निवासी पूरन सिंह कनवाल, जसौद सिंह कनवाल व गोविंद सिंह ने बताया कि खनन कंपनी के दो व्यापारियों ने ग्रामीणों से खनन करने की अनापत्ति प्राप्त करते वक्त कहा था कि खेत मालिकों को 15 रुपया प्रति बैग का भुगतान रायल्टी के रूप में किया जाएगा। प्रतिमाह एक से 10 तारीख तक सारा भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन उन्होंने अभी तक खेत मालिकों को भुगतान नहीं किया है। अनुरोध करने पर भी खनन व्यापारी भुगता नहीं दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि वादे के मुताबिक खड़िया खनन का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।