{"_id":"5b79ad6942c79246344b2053","slug":"171534700905-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा की मार से एक मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा की मार से एक मकान गिरा
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। देर रात से जारी भारी बारिश के बाद रविवार को कपकोट विकास खंड के पन्याती गांव में जोगा सिंह गढ़िया का पुराना पत्थरछाया ढह गया। दुर्घटना के वक्त जोगा सिंह और उनकी पत्नी खेतीबाड़ी के काम से बाहर गए थे। मकान के निचले तल पर गोशाला में बंधे मवेशी भी बाल-बाल बचे।
मकान का मलबा गोशाला में गिर गया था। मकान के मलबे में राशन, बर्तन, कपड़े आदि घरेलू सामान दब गया। दुर्घटना के बाद प्रभावित परिवार को गांव के संबंधी के घर शरण लेनी पड़ी। प्रभावित जोगा सिंह के बेटे ने नैनीताल से अमर उजाला बागेश्वर के कार्यालय में फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। अभी जिला कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल का कहना है कि सूचना मिलने के बाद राजस्व कर्मियों को मुआयना और राहत के लिए भेजा जाएगा।