{"_id":"5a0333824f1c1bda538bbb3f","slug":"171510159234-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र समिति की बैठक का बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र समिति की बैठक का बहिष्कार किया
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र समिति की बैठक का बहिष्कार किया। क्षेत्र प्रमुख रेखा खेतवाल ने बैठक स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का भुगतान समय से नहीं हो रहा है।
इसके अलावा ब्लॉक में स्थायी खंड विकास अधिकारी की तैनाती करने, पंचायती राज विभाग में जेई की नियुक्ति करने, हर तीसरे माह अनिवार्य रूप से क्षेत्र समिति की बैठक आयोजित करने की मांग की गई। बाद में प्रधानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बहिष्कार करने वालों में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष कैलाश गढ़िया, प्रधान गोपाल राम, मोहन सिंह, चंद्रा देवी, रमेश चौधरी, जसोदा देवी, देवकी देवी, सरस्वती देवी आदि ग्राम प्रधान शामिल थे।