{"_id":"5bfd85bfbdec2241d156c760","slug":"161543341503-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरायणी मेले के बाद बनेगा सरयू नदी में पैदल पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरायणी मेले के बाद बनेगा सरयू नदी में पैदल पुल
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर के समीप सरयू नदी पर बनने वाला बहुप्रतीक्षित पैदल के लिए लोगों अभी इंतजार करना होगा। 3.16 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल को अभी तकनीकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
बागनाथ मंदिर के समीप सरयू नदी पर पैदल पुल बनाने मांग कई सालों से की जा रही है। शासन द्वारा स्वीकृत पैदल पुल का गत माह शिलान्यास भी किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के टेंडर भी कर दिए हैं। लेकिन तकनीकी स्वीकृति के लिए मामला अटका है। नगर पालिका सहित शहर के नागरिकों को उम्मीद थी कि पैदल पुल का निर्माण उत्तरायणी मेले से पूर्व हो जाएगा। लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता केसी आर्य ने बताया कि बागनाथ मंदिर के समीप पैदल पुल का निर्माण कार्य मेले के बाद शुरू होगा। टेंडर हो गए हैं। तकनीकी स्वीकृति होनी शेष है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
हर साल होता है अस्थाई पैदल पुल का निर्माण
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले से पूर्व मेलार्थियों की सुविधा के लिए बागनाथ मंदिर के समीप सरयू नदी पर अस्थाई पैदल पुल का निर्माण होता है। जिसे बाद में हटा दिया जाता है। स्टील गार्डर पुल का निर्माण होने के बाद नगर पालिका को हर साल पुल बनाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। लोनिवि के अभियंताओं ने बताया कि पैदल पुल का निर्माण कार्य उत्तरायणी मेले के बाद होगा।