{"_id":"5bf6fe97bdec2241c63650c3","slug":"161542913687-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव निपट गए पर अब भी न जल सके कई स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव निपट गए पर अब भी न जल सके कई स्ट्रीट लाइटें
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के चुनाव निपट गए हैं। नगर के कई हिस्सों में पहले से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें आज भी नहीं जल पा रही हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था चरमराने से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने पंचायत के ईओ से स्ट्रीट लाइटें शीघ्र ठीक की मांग की है।
मालूम हो कि बरसात में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगी सवा सौ से भी अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई थी। तब से लाइटों को ठीक नहीं किया जा सका है। लाइटों के नहीं जलने से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। नागरिकों और व्यापारियों द्वारा नगर पंचायत को कई बार लाइटों को ठीक करने को कहा जा चुका है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने ईओ से स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक करवाने को कहा है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, रघुवीर बिष्ट, राम सिंह, सुंदर ऐठानी, केदार दत्त जोशी, जसौद सिंह, जमन सिंह, कमल सिंह शामिल थे। इधर ईओ कृपाली सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें बदलनी हैं। इसके लिए मुंबई की कंपनी को पत्र लिखा गया है। जल्दी ही लाइटें ठीक करवा दी जाएंगी।