{"_id":"5bf59a08bdec22561b644e38","slug":"161542822408-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्प्रचार ने लिखी हार की पटकथा: कांडपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्प्रचार ने लिखी हार की पटकथा: कांडपाल
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पालिका अध्यक्ष के कांग्रेस प्रत्याशी ने हार के लिए विरोधियों के दुष्प्रचार को जिम्मेदार ठहराया है। संगठन के बिखरने पर उन्होंने कहा कि सौ गद्दारों से तो पांच लड़ाके ही बेहतर हैं। ऐसे लोगों पर क्या कार्रवाई हो सकती है यह प्रदेश नेतृत्व तय करेगा।
यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी महेश कांडपाल ने कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति करती रही है, लेकिन निकाय चुनाव में संगठन बागेश्वर में विकास के एजेंडे को मतदाता तक पहुंचाने में सफल नहीं हो सका। वार्डों में जो भरोसा मतदाताओं ने कांग्रेस पर दिखाया उस वोट को अध्यक्ष में परिवर्तित नहीं कर सके। जल्द ही प्रदेश स्तर पर हार के कारणों की समीक्षा होगी।
चुनाव में संगठन की भूमिका के सवाल पर महेश ने कहा कि यह गंभीर प्रश्न है, संगठन ने क्या काम किया इस पर मंथन करने की आवश्यकता है। संगठन के बिखरने पर उन्होंने कहा कि सौ गद्दारों से तो पांच लड़ाके ही बेहतर हैं। संगठन के लोगों पर क्या कार्रवाई होगी यह प्रदेश नेतृत्व तय करेगा।
विज्ञापन
बागेश्वर की जनता के सहयोग, समर्थन, कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए आभार जताते हुए निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सभी सदस्यों को बधाई दी। वार्ता में जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, पार्वती टंगड़िया, खिलाफ दानू आदि थे।