फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   लाचार वन विभाग ने रेग्यूलर पुलिस से मांगी मदद

लाचार वन विभाग ने रेग्यूलर पुलिस से मांगी मदद

Mon, 12 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
लाचार वन विभाग ने रेग्यूलर पुलिस से मांगी मदद
बागेश्वर। तेंदुए के आतंक से निजात दिला पाने में नाकाम वन विभाग ने पुलिस, राजस्व पुलिस से मदद मांगी है। प्रशासन ने वन विभाग को मदद का भरोसा दिलाते हुए टीम गठित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


द्यांगण गांव सहित आस पास के गांवों में बीते कई महीनों से तेंदुआ का आतंक बना हुआ है। शहर के बीचों बीच भी तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ बीते दो माह के भीतर ही दो बच्चों को अपना शिकार बना चुका है जबकि तेंदुए के आतंक के चलते एक किशोर की खाई में गिर जाने से दर्दनाक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


तीन बच्चों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को तीन घंटे तक एनएच में जाम लगाया था। इन घटनाओं के बाद भी तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग ने अब रेग्यूलर व राजस्व पुलिस से मदद मांगी है। जिला प्रशासन ने वन विभाग को मदद का भरोसा दिलाते हुए रेग्यूलर, राजस्व पुलिस की टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के पास कर्मचारियों का अभाव है जिस कारण रात्रि में लगातार पेट्रोलिंग कर पाना मुश्किल हो रहा है। रेग्यूलर, राजस्व पुलिस से मदद मांगी है। जल्द ही कई टीमें गठित कर तेंदुए के आतंक से निबटा जाएगा।
- आरके सिंह, डीएफओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed