{"_id":"5ad8cf574f1c1b58098b562b","slug":"161524158295-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम डीएम रंजना राजगुरु ने यातायात नियमों के पालन के लिए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। लंबे समय से यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे मोटर गैराजों के बाहर, सड़क पर खड़े खराब वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी करने को कहा।
डीएम ने कौसानी-गरुड़ मोटर मार्ग में एक ही स्थान पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क का चौड़ीकरण, पैरापिटों का निर्माण करने, बागेश्वर-ताकुल सड़क के तीव्र मोड़ काटने के लिए एनएच को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। प्राइवेट टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को कामर्शियल वाहनों का चालान करते समय फिटनेस की जांच करने, मोबाइल में बात करने, ओवर स्पीड, नशापान करके वाहन चलाते पकड़े जाने वाले चालकों का लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी रामचंद्र राजगुरु, एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, रवींद्र बिष्ट, सुंदर सिंह, एसीएमओ डॉ. जेसी मंडल, एआरटीओ पूजा नयाल, ईई लोनिवि एमसी शर्मा, केएमओयू प्रबंधक धरणीधर जोशी आदि विभागीय अधिकारी मौजूद थे।