फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सड़क की सही कटिंग नहीं होने पर अधिकारियों को फटकारा

सड़क की सही कटिंग नहीं होने पर अधिकारियों को फटकारा

Wed, 18 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क की सही कटिंग नहीं होने पर अधिकारियों को फटकारा
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने रौल्याना-लोहागड़ी मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क की सही कटिंग नहीं होने और जगह-जगह मलबा जमा होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पीएमजीएसवाइ के अधिकारियों को फटकारा और कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने सड़क की कटिंग का कार्य मानकों के अनुसार करने और मलबा हटाने को कहा। पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मोटर मार्ग के किनारे पैराफिट और कलमठों का निर्माण करने के साथ ही सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए प्रवेश मार्ग पर चेतावनी बोर्ड लगाने और माइल स्टोन लगाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी। इस दौरान सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम सुंदर सिंह, तहसीलदार दया चंद्र टम्टा, डीडीओ केएन तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed