फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   एक भी जिले में पूरा नहीं हो सका राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का काम

एक भी जिले में पूरा नहीं हो सका राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का काम

Wed, 07 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक भी जिले में पूरा नहीं हो सका राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का काम
बागेश्वर। प्रदेश के किसी जिले में भी राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने का शत-प्रतिशत काम पूरा नहीं हो पाया है। प्रदेश में कुल 2336233 राशन कार्डों में से अब तक 2180907 राशन कार्ड ही आधार से जुड़ पाए हैं। इनमें परिवार के मुखिया को आधार से जोड़ने का प्रतिशत 93.35 तो सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य 69.53 प्रतिशत ही पूरा हुआ है।
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पूर्व प्रदेश के सभी जिलों में राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने का काम शुरू हुआ था। इस लक्ष्य को अक्तूबर 2017 में पूरा करना था। निर्धारित तिथि तक एक भी जिला शत-प्रतिशत राशन कार्डों को आधार से नहीं जोड़ पाया। इसके बाद शासन स्तर से इसकी तिथि 31 मार्च 2018 तक बढ़ाई गई है। यह तिथि भी बेहद करीब है, जबकि कई जिले अभी भी लक्ष्य से बेहद पीछे हैं।
विज्ञापन


कुछ जिलों में परिवार के मुखिया को आधार से तो जोड़ने का कार्य संतोषजनक है, लेकिन परिवार के सदस्यों को आधार से जोड़ने का काम निराशाजनक है। जिस गति से वर्तमान में काम चल रहा है उससे किसी भी जिले में राशन कार्डों को आधार से लिंक करने का शत-प्रतिशत कार्य पूरा होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर आगे, यूएसनगर सबसे पीछे
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में परिवार के मुखियों को आधार कार्ड से जोड़ने का काम जहां 98.67 प्रतिशत हुआ है वहीं सदस्यों को जोड़ने का कार्य 89.75 प्रतिशत पर अटका है। इस तरह से बागेश्वर जिला पूरे प्रदेश में सबसे आगे है। ऊधमसिंह नगर जिले में 82.89 प्रतिशत मुखिया के राशन कार्ड ही आधार कार्ड से जुड़े हैं, जबकि सदस्यों को आधार से जोड़ने का काम 52.04 प्रतिशत ही हुआ है। ऐसे में यूएस नगर सबसे पीछे चल रहा है।


राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए तेजी से काम चल रहा है। जिले में परिवार के मुखिया को आधार कार्ड से जोड़ने का 98.67 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। राशन कार्ड धारकों और सदस्यों से आधार नंबर गल्ला विक्रेता या पूर्ति विभाग में उपलब्ध कराने को कहा जा रहा है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को खाद्य योजना का लाभ मिल सके।
- जेएस कंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर।

जिला कुल राशन काड जुड़ चुके मुखिया जुड़ चुके सदस्य
अल्मोड़ा 141399 98.67 72.51
बागेश्वर 6531 98.67 89.75
चमोली 87504 97.06 61.64
चंपावत 57415 98.55 86.13
देहरादून 375543 90.39 68.28
गढ़वाल 159517 98.32 78.13
हरिद्वार 394210 99.21 72.98
नैनीताल 237019 94.83 59.51
पिथौरागढ़ 126462 95.44 80.40
रुद्रप्रयाग 59197 95.19 86.40
टिहरी गढ़वाल 149982 90.33 74.60
उधमसिंहनगर 405407 82.89 52.04
उत्तरकाशी 77263 97.60 69.53
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed