फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मतदाता दिवस पर नव पंजीकृत मतदाताओं को किया सम्मानित

मतदाता दिवस पर नव पंजीकृत मतदाताओं को किया सम्मानित

Thu, 25 Jan 2018 10:59 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
मतदाता दिवस पर नव पंजीकृत मतदाताओं को किया सम्मानित
बागेश्वर/ कपकोट/ कांडा। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव पंजीकृत मतदाताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नव पंजीकृत मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता पहचान पत्र और निर्वाचन आयोग से जारी बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, होली गीतों का गायन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंदन राम दास ने मतदाताओं को शपथ दिलाई।
उन्होंने लोगों से 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले हर युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। वहां एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम एसएस राणा, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, पूर्व प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा, दलीप खेतवाल, एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी डीसी आर्या, राजीव जोशी आदि थे।
विज्ञापन


इससे पूर्व स्कूलों के बच्चों, एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवियों ने नगर में रैली निकाली। उधर, कांडा तहसील में राइंका के बच्चों ने रैली निकाली। वहां प्रधानाचार्य शिव प्रसाद और डॉ. हरीश पोखरियाल आदि थे। कृषि इंका दोफाड़, राउमावि पुड़कुनी और बैसानी के बच्चों ने भी जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन



25 बीजीएस 19पी: बागेश्वर में नए मतदाताओं को सम्मानित करते एडीएम और अन्य।गणेश उपाध्याय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed