{"_id":"594ea3924f1c1b0b558b460e","slug":"161498325906-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेकिंग रूटों में पड़े कूड़ा-करकट को साफ करेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेकिंग रूटों में पड़े कूड़ा-करकट को साफ करेंगे छात्र
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेकिंग रूटों में पड़े कचरे को साफ करेंगे छात्र
बागेश्वर। देवभूमि ट्रेकर टीम के नेतृत्व में छात्रों का दल ‘स्वच्छता अपनाओ पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत बागेश्वर से मुनस्यारी के लिए शुक्रवार को रवाना हो गया। दल के सदस्य मुनस्यारी के प्रमुख ट्रेकिंग रूटों की सफाई के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे। दल में आईआईटी मुंबई, दिल्ली विवि और पंतनगर विवि के छात्र शामिल हैं।
ट्रेकिंग पर जा रहे दल के लीडर दीपक बाफिला ने बताया कि उनका दल खलियाटॉप, डांडाधार, मदकोट, नारायण आश्रम, भ्रामरी कुंड और मैसर कुंड तक जाएगा। विभिन्न ट्रेकिंग रूटों में फैले कचरे को एकत्र कर निस्तारित किया जाएगा। इसके अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों और वहां आने वाले पर्यटकों को भी पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी लेकर भविष्य में पर्यटन की और अधिक संभावनाओं को तलाशा जाएगा। ट्रेकर दल में महेश हरड़िया, मनोज भौर्याल, योगेश खाती आदि थे। टीम के रवाना होने के मौके पर कमल साह जगाती, गैस प्रबंधक जीएस बाफिला, मनीषा पांडेय आदि थे।