फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दिल्ली धरमघर रूट की बस धरमघर से ही हो संचालित

दिल्ली धरमघर रूट की बस धरमघर से ही हो संचालित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली धरमघर रूट की बस धरमघर से ही हो संचालित
बागेश्वर। दिल्ली धरमघर रूट की बस को बागेश्वर से ही संचालित किए जाने से धरमघर वासियों में गुस्सा है। उन्होंने बस को धरमघर बस अड्डे से ही संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि रोडवेज द्वारा धरमघर से दिल्ली के लिए बस सेवा संचालित की जा रही है। लेकिन पिछले डेढ़ साल से यह बस दिल्ली से बागेश्वर तक आती है यही से सवारी भर कर दिल्ली के लिए लौट जाती है। इससे धरमघर वासियों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कागजों में इस बस का संचालन धरमघर से ही किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बस बागेश्वर तक ही आने से क्षेत्रवासियों को दिल्ली जाने के लिए पहले टैक्सी से बागेश्वर आना पड़ता है। फिर यहां से दिल्ली की बस पकड़नी पड़ती है। जबकि बस में दिल्ली धरमघर का बोर्ड लगा रहता है। भुवन चंद्र, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रेखा, गीता ने बताया कि यह बस रामगढ़, नथुवाखान होते हुए हल्द्वानी पहुंचती है इससे बेवजह समय और लंबी दूरी तय करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य गोकुल पंचपाल ने धरमघर से बस चालू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल सिंह ने बताया कि रोडवेज में नई बसों का बेड़ा आने वाला है, जल्द ही सेवा को धरमघर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed