{"_id":"5b8c204742c79210c7581de2","slug":"151535909959-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में भी आईपीपीबी योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में भी आईपीपीबी योजना शुरू
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। भारतीय डाक की बहुप्रचारित आईपीपीबी योजना नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू हो गई है। मुख्य डाकघर के साथ ही जिले भर के सभी डाक घरों को योजना से जोड़ा जा रहा है। डाक विभाग का लक्ष्य इसी सप्ताह के भीतर सूदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों के डाकघरों को भी योजना से जोड़ना है। इससे ग्रामीणों को घर बैठे बैंकिंग और भुगतान की सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा।
रविवार को हरसिला डाकघर में समाजसेवी बीएस गढ़िया ने योजना का उद्घाटन किया। डाक कर्मियों ने उपभोक्ताओं को योजना के फायदों के बारे में बताया। बताया कि कैसे वे घर बैठे बैंकिंग आदि भुगतान कर सकते हैं। योजना के नोडल अधिकारी राकेश सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले के सभी शाखाओं को आईपीपीबी से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान शाखा डाकपाल नंदा बल्लभ, भीम सिंह, किशन सिंह, आनंद सिंह, हरीश सिंह आदि थे।