फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शहीद जवानों के नाम से जाने जाएंगे विद्यालयों के नाम

शहीद जवानों के नाम से जाने जाएंगे विद्यालयों के नाम

Tue, 06 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवानों के नाम से जाने जाएंगे विद्यालयों के नाम
बागेश्वर। राजकीय इंटर कालेज सौंग शहीद लांसनायक दान सिंह और राइंका नामतीचेटाबगढ़ का नाम शहीद सिपाही जोहार सिंह के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए गठित समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल सहित समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर चर्चा की गई। सुगगढ़ निवासी शहीद लांसनायक दान सिंह, नामतीचेटाबगढ़ के गुंठी गांव निवासी शहीद सिपाही जोहार सिंह, कौसानी निवासी शहीद हवलदार नंदन सिंह चौधरी के नामों पर आए प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके बाद राइंका सौंग को शहीद लांसनायक दान सिंह के नाम पर सहमति बनी।
विज्ञापन


राइंका नामतीचेटाबगढ़ का नाम शहीद सिपाही जोहार सिंह के नाम पर रखे जाने का निर्णय लिया गया। शहीद हवलदार नंदन सिंह चौधरी के नाम पर कोई निर्णय नहीं हो सका। इस पर अगली बैठक में तय करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत शहीदों के नाम राज्य के विभिन्न सरकारी विद्यालय, महाविद्यालय, उद्यान पार्क, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर रखे जाने हैं। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कै. आरएस धपोला, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, डॉ. जेसी मंडल, लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडेय, ईई पीएमजीएसवाइ राजेंद्र प्रसाद, चंदन सिंह, नंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed