{"_id":"5a67671a4f1c1b6d268b60fb","slug":"151516726042-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा दीवार नहीं लगने से खतरे की जद में आया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा दीवार नहीं लगने से खतरे की जद में आया मकान
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। आपदा काल में ध्वस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण पांच महीने बाद भी नहीं हुआ है। सड़क से 30 मीटर ऊपर स्थित मकान को गंभीर खतरा बना हुआ है। भवन स्वामी ने मकान की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण करने को लेकर डीएम से गुहार लगाई है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में कपकोट के बघर गांव निवासी हर सिंह ने कहा है कि उनका मकान कर्मी-तोली- बघर मोटर मार्ग से लगभग 30 मीटर ऊपर स्थित है। चार अगस्त 2017 की रात भारी बारिश के दौरान मकान के आगे की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क से ऊपर सुरक्षा दीवार का निर्माण किए जाने को लेकर उन्होंने पीएमजीएसवाई से लेकर तहसील प्रशासन तक से मांग की है, लेकिन सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया है। यदि सुरक्षा दीवार नहीं लगी तो अधिक बारिश में कभी भी मकान भूस्खलन की चपेट में आ सकता है।