{"_id":"5ad0ecf94f1c1b84028b45a7","slug":"141523641593-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद भी कन्यूटी नहर का न हो सका पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल बाद भी कन्यूटी नहर का न हो सका पुनर्निर्माण
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। कन्यूटी नहर का पुनर्निर्माण नहीं होने से नहर का पानी बेलंग के समीप चीराबगड़-पोथिंग सड़क पर बह रहा है। इससे रागीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी आने-जाने में कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। 2012 की आपदा से क्षितग्रस्त हुई नहर पांच साल बाद भी ठीक नहीं हो सकी है। क्षेत्र के लोगों ने सिंचाई विभाग से नहर जल्द ठीक करने को कहा है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
2012 में आई आपदा से कन्यूटी नहर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सिंचाई विभाग ने नहर में जैसे तैसे करके पानी तो चला दिया लेकिन इसका कोई स्थाई इलाज नहीं हो सका है। इससे नहर से बड़ी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है। पानी चीराबगड़-पोथिंग सड़क में बहने से पहले से बदहाल सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। लोगों का कहना है कि कुछ समय बाद खरीफ फसलों की बुआई शुरू होगी।
नहर की हालत शीघ्र नहीं सुधरने पर उन्हें और परेशानी होगी। उन्होंने विभाग से नहर की मरम्मत करने को कहा है। मांग करने वालों में सभासद गिरीश जोशी, कैलाश जोशी, केदार जोशी, केवलानंद जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, ख्याली दत्त जोशी आदि शामिल हैं। इधर सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने कहा कि लीकेज शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा।