{"_id":"58921ca24f1c1b0e23e80136","slug":"132-patients-were-examined-at-medical-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा शिविर में 132 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा शिविर में 132 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मरीजों की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कन्यालीकोट की ओर से ग्राम सभा नॉन में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राघवेंद्र गुप्ता ने 132 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की।
बुधवार को कपकोट विकासखंड के दूरस्थ नॉन गांव में आयोजित चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीज उमड़े। शिविर में श्वांस, बुखार, बाल रोग, गठिया, उच्च रक्तचाप आदि रोगों से पीड़ित रोगी पहुंचे। डॉ. गुप्ता ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न प्रकार की बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी भी मरीजों को दी। शिविर के आयोजन में मानवेंद्र प्रकाश, विजय चमोली, श्याम सिंह कनौली, सुरेश गड़िया आदि ने सहयोग दिया।
ग्राम प्रधान विमला देवी ने कहा कि इस शिविर से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। उन्होंने डॉक्टर से समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित करने की अपील की।