{"_id":"5c3247f5bdec2256cd7e226b","slug":"131546799093-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में सुरक्षा का ध्यान रखें विभाग: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में सुरक्षा का ध्यान रखें विभाग: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने सड़क निर्माण में नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को सड़क किनारे अवैध निर्माण, झाड़ियों का कटान, नाली निर्माण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा व जागरूकता अभियान की समीक्षा की।
डीएम ने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अधिशासी अभियंताओं को अपनी-अपनी सड़कों को देखने के निर्देश दिए। कहा कि सड़कों पर बने गड्ढे जल्द भरे जाएं। दुर्घटना संभावित मोटर मार्गों का सुधारीकरण कार्य जल्द करें और निश्चित स्थानों पर साइन बोर्ड लगाएं। डीएम ने कहा कि ईई लोनिवि, एनएच को निर्देश दिए कि सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर जहां आवश्यक हो वहां पर स्पीड ब्रेकर लगाएं।
कहा कि हेलमेट अनिवार्य करें स्कूल बसों को नियमित चेक करें। बैठक में एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश तिवारी, सुंदर सिंह, सीओ महेश जोशी, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया, लोनिवि विभाग और एनएच के अधिकारी आदि थे।