{"_id":"5fbcfc018ebc3e9b7965b98c","slug":"130-golden-card-made-bageshwar-news-hld4049906139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक बने 130 लोगों के गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक बने 130 लोगों के गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में सेवारत राजकीय कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (एसजीएचएस) के तहत गोल्डन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। अब तक 130 लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। कार्डधारक को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती ने बताया है कि सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के एसजीएचएस गोल्डन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। कोषागार, विकासभवन, पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट में कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 3600 राजकीय सेवारत कर्मचारी और 3500 पेंशनर हैं। सेवारत और पेंशनर के साथ उनके आश्रितों के भी गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। पेंशनरों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए कार्मिक पहचान संख्या, आधार कार्ड, जीआरडी संख्या साथ में लाने होंगे।
राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में कर्मचारी व पेंशनर के माता-पिता, 25 वर्ष की आयु के बेटा-बेटी, विधवा, तलाकशुदा पुत्री को भी योजना का लाभ मिलेेगा। राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना का कार्ड बनने से प्रदेश के भीतर और बाहर सूचीबद्ध अस्पतालों में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को असीमित कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी। अटल आयुष्मान योजना के तहत एसजीएचएच कार्ड पर असीमित खर्च तक कैशलेश इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें आईपीडी और ओपीडी इलाज दोनों ही शामिल हैं।