फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   भराड़ी और कपकोट की संचार सुविधा चरमराई, लोग परेशान

भराड़ी और कपकोट की संचार सुविधा चरमराई, लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी और कपकोट की संचार सुविधा चरमराई, लोग परेशान
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट और भराड़ी क्षेत्र की संचार सेवा पिछले पांच दिन से चरमराई हुई है। बीएसएनएल और अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन टावरों से सिग्नल न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। परेशान लोगों ने व्यवस्था सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कपकोट ब्लॉक के कपकोट और भराड़ी क्षेत्र में बीएसएनएल समेेत कई कंपनियों के मोबाइल टावर लगे हुए हैं। जिनमें पिछले चार दिन से सिग्नल गायब हैं। लोगों का कहना है कि सिग्नल कभी कभार आ भी गए तो पूरी बात नहीं हो पा रही है। सिग्नल नियमित न रहने से लोग नेट भी नहीं चला पा रहे हैं। संचार सेवा लड़खड़ाने से जहां उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल समेत अन्य प्राईवेट कंपनियों से संचार सेवा जल्द ठीक करने को कहा है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, वरिष्ठ व्यापारी अमरदीप गोस्वामी, कपकोट के अध्यक्ष तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी और नवीन उपाध्याय शामिल हैं। बीएसएनएल के एसडीओ सीएस लोहनी ने बताया टावरों में जब भी गड़बड़ी आने की शिकायत मिलती उसे समय पर ठीक करने के प्रयास किए जाते हैं। इसको दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed